फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bike rider died due to vehicle collision

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
bike rider died due to vehicle collision
औरैया। बहन के घर आ रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार दोपहर को हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र के नगला बरदौली महारतपुर निवासी मुकेश कुमार(24) अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। होली पर वह घर आया था। मंगलवार दोपहर वह बाइक से औरैया आ रहा था। वह हाईवे पर अजीतमल कोतवाली के गांव चंदनापुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोग मुकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे पिता जयनारयण ने बताया कि बेटा परिवार का सहारा था। मंगलवार को वह बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। अजीतमल कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed