फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike collided with pole due to vehicle collision, two brothers died

Auraiya Accident: वाहन की टक्कर से बाइक खंभे से टकराई, दो भाइयों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:27 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पवन का जन्मदिन था। दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ रात में उसने पार्टी की और काफी खुश था। इसके बाद वह ममेरे भाई हर्षदीप के पास चला आया। तीन साल पहले पवन के पिता राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bike collided with pole due to vehicle collision, two brothers died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद स्टेशन से चाचा को छोड़कर औरैया लौट रहे बाइक सवारों को कंचौसी मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर खंभे में जा टकराई। हादसे में फुफेरे और ममेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों में चीखपुकार मची रही। शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे अयाना रोड मुरादगंज निवासी पवन कुमार (20) पुत्र राकेश कुमार अपने ममेरे बाई सिहौली अयाना निवासी हर्षदीप (18) पुत्र शंभूनाथ के साथ चाचा पवन कुमार को फफूंद स्टेशन छोड़ने के लिए गया था।
विज्ञापन

चाचा को संगम एक्सप्रेस में बैठाने के बाद पवन व हर्षदीप बाइक से औरैया लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कंचौसी मोड़ के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर दोनों सड़क किनारे खंभे में जा टकराई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे देख स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को जानकारी दी। सीओ प्रदीप कुमार व थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

जन्मदिन के दूसरे दिन हुई पवन की मौत
पवन की मौत के बाद मां रेखा का बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पवन का जन्मदिन था। दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ रात में उसने पार्टी की और काफी खुश था। इसके बाद वह ममेरे भाई हर्षदीप के पास चला आया। तीन साल पहले पवन के पिता राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

पवन इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाता रहा। वहीं हर्षदीप के पिता शंभूनाथ व मां अर्चना का बुरा हाल रहा। अर्चना औरैया कोतवाली में होमगार्ड है और किराए के मकान में रहती है। गुरुवार को पवन उनके घर आया था। हादसे के बाद दोनों परिवारो में मातम छाया रहा। शुक्रवार शाम एक साथ शवों का पोस्टमार्टम होकर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंख भर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed