{"_id":"64bac6c167d269cd210dd8a7","slug":"big-and-heavy-vehicles-will-not-pass-through-dibiyapur-canal-bridge-from-today-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-852-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिबियापुर नहर पुल से आज से नहीं गुजरेंगे बड़े और भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिबियापुर नहर पुल से आज से नहीं गुजरेंगे बड़े और भारी वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। प्रशासन ने विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित दिबियापुर के जर्जर नहर पुल पर हाईट गेज लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किए गए हैं। अब झांसी, उरई, कन्नौज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर आदि जिलों के बड़े वाहन दिबियापुर नहर पुल से आज से होकर नहीं गुजर सकेंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने दिबियापुर पुल के जर्जर होने का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें बताया कि पुल करीब 150 वर्ष पुराना है। और वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस पर भारी वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है। इसी को लेकर डीएम ने 22 जुलाई आज से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित दिबियापुर नहर पुल अंग्रेजों के शासनकाल में वर्ष 1855 में बना था। इस पुल की मियाद लगभग सौ वर्ष की थी। लेकिन लगभग 368 वर्ष गुजरने के बाद भी इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है।
दिबियापुर में दिन के समय नहर पुल पर लगने वाले जाम के कारण बड़े वाहनों की नो इंट्री है। इससे भारी वाहन केवल रात में ही गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया था कि यदि इसी प्रकार से बड़े और भारी वाहन पुल से होकर गुजरते रहे तो कभी को नहर पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द नहर पुल बनवाए जाने और तब तक बड़े भारी वाहनों को किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग से गुजारने की मांग की थी।
विज्ञापन
-- --
इस रूट से गुजरेंंगे वाहन
नहर पुल पर बड़े वाहनों के प्रतिबंध के साथ बड़े वाहनों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। वैकल्पिक मार्ग का भी खाका पीडब्ल्यूडी ने खींचा है। औरैया से आने वाले वाहन औरैया-फफूंद रोड के बाद फफूंद-अछल्दा-बिधूना रोड एवं बिधूना बेला रोड होते हुए विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया जिले की सीमा पर पहुंचेंगे। बेला की ओर से आने वाले बड़े वाहन सहायल लहरापुर मार्ग के बाद कंचौसी लहरापुर मार्ग से कंचौसी ककोर मार्ग से होते हुए विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर ककोर मुख्यालय पहुंच सकेंगे। पुल पर बड़े वाहनों का यातायात बंद होने से काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
-- -- -
दिबियापुर स्थित नहर पुल काफी जर्जर है। इसके चलते विभाग ने बड़े वाहनों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन रूट पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बड़े वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। रोड सेफ्टी के तहत ब्लैक स्पाट प्वाइंट के अंतर्गत, नाबार्ड योजना के तहत और विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को फोरलेन बनाने के अंतर्गत नहर पुल बनाने का इस्टीमेट और प्रस्ताव भेजा गया है। जिस कार्ययोजना को पहले संस्तुति मिलेगी। उसके अनुसार नहर पुल बनवाया जाएगा। - अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड