फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bidhuna MLA missing, daughter accuses uncle and grandmother

बिधूना विधायक लापता, बेटी ने चाचा और दादी पर लगाए आरोप

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bidhuna MLA missing, daughter accuses uncle and grandmother
औरैया। बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है। इसमें उन्होंने चाचा व दादी पर पिता को कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। सरकार से उनकी खोजबीन कराने व परिवार से मिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद बिधूना विधायक के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं। विधायक के घर में घमासान छिड़ा है। भाई ने विधायक को सुरक्षित और स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन

विधायक विनय शाक्य मंगलवार को मां द्रोपदी शाक्य व भाई देवेश शाक्य के साथ कहीं गए थे। उनके जाने के बाद बेटी रिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें रिया ने चाचा देवेश व दादी द्रोपदी पर पिता को कहीं ले जाने का आरोप लगाया। वीडियो में विधायक की पुत्री कह रही हैं कि उनके पिता विनय शाक्य दो वर्ष से पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोचने, समझने की शक्ति भी कम हो गई है। ऐसे हालात में घर वालों को बिना बताए चाचा और दादी उन्हें कहीं लेकर चले गए। रिया ने प्रदेश सरकार से उनका पता लगवाने और परिवार के लोगों से मिलाने की गुहार लगाई है।
वहीं, विधायक के भाई देवेश शाक्य ने वायरल वीडियो को एक राजनीतिक स्टंट बताया। कहा कि विधायक विनय शाक्य उनके सगे भाई हैं और मां भी उनके साथ ही हैं। विधायक पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। अभी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं। वह अपने नेता के साथ हैं। किस पार्टी में रहेंगे, यह सब बैठकर तय किया जाएगा।
सपा में शामिल होने की अटकलें
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और सपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच बिधूना विधायक व उनके भाई के भी सपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं। इधर, विधायक की पुत्री रिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिधूना सीट से भाजपा से टिकट मांग रही हैं। परिवार चुनाव लड़ने को लेकर दो फाड़ है और इसी को लेकर घमासान मचा हुआ है।

विनय दो बार रह चुके हैं विधायक
बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हालांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर, उनकी पुत्री रिया अब पिता की विरासत संभालने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed