{"_id":"6c59997f4effb384943c69b772c99530","slug":"bidhuna-area-half-a-dozen-transformers-funke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना क्षेत्र के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर फुंके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना क्षेत्र के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर फुंके
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 28 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में एक के बाद आधा दर्जन फुंके ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से एक बड़े हिस्से में बिजली संकट से तिलमिलाए लोगों ने अछल्दा रोड स्थित बिजली घर के सामने मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम व एसडीओ विद्युत ने लोगों की समस्याओं को सुना अधिकारियों के आश्वासन के पांच घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
बुधवार को नगर के लोगों के सब्र टूट गया। बिजली न आने से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और अछल्दा मार्ग जाम कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दिबियापुर रोड, किशोर गंज, लोहामंडी, दुर्गा मंदिर, नदी तिराहा, अछल्दा रोड के इलाके के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर एक-एक करके फुंक गए। ऐसे में गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। बिजली ने सभी को बेचैन कर दिया है। वह समस्या का स्थायी समाधान न होने तक जाम नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान जाम खुलवाने के पुलिस द्वारा किए गए प्रयास नाकाम रहे। करीब पांच घंटे तक लगे जाम में कई वाहन फंसे रहे।
जाम की सूचना मिलने के कई घंटे बाद एसडीएम मदनचंद्र दुबे, एसडीओ बिजली जितेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। एसडीएम के कहने पर एसडीओ ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन