फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bidhuna A team victorious in volleyball

Auraiya News: वालीबॉल में बिधूना ए टीम विजयी

Sun, 28 Jan 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bidhuna A team victorious in volleyball
एरवाकटरा। कस्बे के बढ़िन गांव स्थित जनपद स्तरीय स्टेडियम में 26 जनवरी के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ और वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एरवाकटरा- बिधूना रोड स्थित नव निर्मित जिला स्टेडियम पर शुक्रवार को बालक व बालिका वर्ग की मिनी मैराथन प्रतियोगिता हुई। जिसमें पांच किलाेमीटर की बालक वर्ग की मिनी मैराथन प्रतियोगिता में लगभग एक सैकड़ा युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रतनपुर के राहुल यादव ने बाजी मारी। इसके अलावा इस दौड़ में कटैया गांव के अनुज यादव ने दूसरा तथा जगतपुर गांव के हेमंत भदौरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं कर्मूपुर मोड़ से स्टेडियम तक बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ में कटैया गांव की रचना ने बाजी मारी। इसी गांव की ही रश्मि यादव तथा संध्या यादव क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्टेडियम पर हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में बिधूना ए टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को परास्त कर ट्राफी हासिल की। इस अवसर पर हुई प्रतियोगिता में उमरैन ए, बिधूना ए, कटैया ए तथा उमरैन बी, बिधूना बी,कटैया बी टीमों के बीच मैच खेले गए। मुकाबलों में उमरैन ए टीम और बिधूना ए टीम फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों के बीच खेले गए 15-15 प्वाइंट के तीन मुकाबलों में दो मैच जीतकर बिधूना ए टीम विजेता और उमरैन ए टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव वर्मा,जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार, लेखाकार राकेश सुमन, सुपरवाइजर प्रेम सिंह यादव, खेल प्रशिक्षक राहुल गुप्ता, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed