{"_id":"56f973274f1c1b360af0034c","slug":"bicycles-distributed-to-730-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"730 श्रमिकाें को बांटी साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
730 श्रमिकाें को बांटी साइकिलें
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों को साइकिल वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की श्रमिकों के लिए संचालित साइकिल सहायता योजना के तहत सोमवार को बमुरीपुर गांव में श्रम प्रवर्तन विभाग ने 730 श्रमिकाें को साइकिल बांटी। विभागीय अधिकारियाें ने योजनाओं के लाभ के लिए श्रमिकों से पंजीयन कराने पर जोर दिया।
समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाईं जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गो के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि साइकिल वितरण योजना के अलावा शासन श्रमिकों के लिए आकस्मिक दुघर्टना बीमा योजना, बीमारी योजना, उनकी पुत्री के लिए शादी विवाह योजनाओं से लेकर उनके बच्चों की पढ़ाई तक की विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
निर्माण कार्य से जुड़े सभी श्रमिक इन योजनाओं के हकदार हैं। इसके लिए श्रमिको का पंजीयन जरूरी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि इस साल विभाग की ओर से औरैया महोत्सव पंडाल में 560, प्रदेश सरकार की चौथी वर्षगांठ पर 150 तथा आज 730 श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तोमर, संतोष यादव, अनुज यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र शुक्ला, अमित यादव आदि मौजूद रहे।