फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhole Shankar's wedding procession started with great pomp, welcomed with rain of flowers

Auraiya News: धूमधाम से निकली भोले शंकर की बरात, फूलों की बारिश से स्वागत

Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhole Shankar's wedding procession started with great pomp, welcomed with rain of flowers
फफूंद। कस्बा में भगवान शंकर की बरात गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजे दर्जनों रथ और नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही 11 दिवसीय 154वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बा के रामलीला मैदान में आयोजित शंकर बरात को पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर रवाना किया। 20 से अधिक झांकियों से सजे रथ और भूत प्रेतों की वेषभूषा में शामिल कलाकारों की टोली और नृत्य करती नृतकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

देवी देवताओं की टोली के साथ भगवान शंकर सुसज्जित रथ पर सवार थे। बरात कस्बा के मुख्य मार्गों से निकली। जहां दर्शन और पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा करके बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में भगवान गणेश, दुर्गा माता, सरस्वती माता, लव कुश, विश्वामित्र, राम दरबार, भगवान विष्णु, राधा कृष्ण, मां काली, हनुमान जी, नारद मुनि की झांकियों से सजे रथ और गले में सर्प डाले युवकों और भूत प्रेतों की वेषभूषा में सजे युवाओं की टोलियां बरात की शोभा बढ़ा रही थीं।
बरात में शामिल लोग बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। बरात तिवारियांन, कटरा हेमनाथ, लोधियांन, तिराहा मुरादगंज, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, मेवातियांन, गोविंदगंज, तिराह चमनगंज, ख्यालीदास आश्रम, पाता रोड होती हुई वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, सुरेश अवस्थी, प्रमोद तिवारी उर्फ बड़े, अन्नू शर्मा, रानू अग्निहोत्री, ओमबाबू तिवारी, उमेश अवस्थी, मानवेंद्र पोरवाल, शिवम चौबे सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed