Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhakiyu protested against the problems of farmers

Auraiya News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against the problems of farmers
फोटो -40- बीडीओ कार्यालय पर नारेबाजी करते पदाधिकारी - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
अजीतमल। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन में एडीओ को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में अन्ना पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार नुकसान का सामना कर रही हैं, इससे किसानों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है, इससे निजात दिलाई जाए। हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों, लीकेज नल कनेक्शन एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को शीघ्र ठीक कराने की मांग की।

विकास खंड की सभी पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित की जाए जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचा सकें।
इसके अलावा तालाबों की साफ-सफाई एवं खुदाई कराए जाने की मांग की। ज्ञापन जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में किसान एवं संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed