{"_id":"6117e2258ebc3ee08e31dba5","slug":"bhajyumo-rally-for-amrit-mahotsav-auraiya-news-knp646236820","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवा भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवा भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भाजयुमो ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। युवा भाजपाइयों ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शनिवार शाम शहीद पार्क से सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम ने युवा संकल्प यात्रा (बाइक रैली) को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, फफूंद रोड, गोविंद नगर गेट, दिबियापुर रोड, सराफा बाजार, लेडीज मार्केट होते हुए शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत एक सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ युवा संकल्प यात्रा से किया गया है। भाजपाइयों ने 2022 में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आलोक पाल, चंदन भदौरिया, अंकुर पोरवाल, दीपक पुरवार, अंकुर तिवारी, सूरज गुप्ता, बीनू शुक्ल, मोनू सेंगर, विकास अग्निहोत्री, गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।