{"_id":"6a04c5addc483da7050e2644","slug":"bed-joint-entrance-examination-will-be-held-on-31st-at-three-centres-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144786-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 31 को तीन केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 31 को तीन केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
Thu, 14 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 14 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में 31 मई को प्रस्तावित है। दो पालियों में होने जा रही इस परीक्षा में 1700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए तीनों केंद्रों पर जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही परिवहन विभाग से लेकर अन्य विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में तिलक महाविद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज व चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज को चुना गया है। इन केंद्रों पर 1700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से लेकर कंट्रोल रूम की तैयारी लगभग पुख्ता हो गई है।
शासन स्तर से इस परीक्षा को विधिवत संपन्न कराने के लिए तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार को नोडल बनाया गया है। जरूरी तैयारी को लेकर तीनों केंद्रों का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया है। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि तीन केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
-- --
दो पालियों में होगी परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में अभ्यर्थी नौ से 12 बजे तक परीक्षा देंगे। वहीं दोपहर की पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर गहन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थी केंद्र में दाखिल हो सकेंगे।