फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   B.Ed entrance exam tomorrow, 987 candidates at two centers

Auraiya News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, दो केंद्रों पर 987 परीक्षार्थी

Sat, 31 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam tomorrow, 987 candidates at two centers
औरैया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) झांसी की ओर से एक जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तिलक महाविद्यालय व तिलक इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर 987 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2025 को नकलविहीन कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें। कोई समस्या है तो एक दिन पूर्व ही अवगत कराएं। परीक्षा के दौरान मुख्यालय पर ही रहें।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रखें। डीवीआर सही तरह से चले इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्रीवॉल व बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। पूर्व में ही परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लें। परीक्षा केंद्र के एक किमी. में फोटोकॉपी मशीन संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा
बैठक में नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य ने बताया कि एक जून को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed