फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Be vigilant in Muharram, take action against those who spread rumorsBe vigilant in Muharram, take action against those who spread rumors

Auraiya News: मोहर्रम में बरते सतर्कता, अफवाह फैलाने वालों पर करें कार्रवाई

Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Be vigilant in Muharram, take action against those who spread rumorsBe vigilant in Muharram, take action against those who spread rumors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। मोहर्रम पर्व को लेकर एडीजी आलोक सिंह ने जिले का दौरा किया। खानपुर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बात कर उनकी समस्याएं पूछी। देर रात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने अपराध और अपराधियों के संबंध में समीक्षा करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहार पर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे शहर पहुंचे एडीजी आलोक सिंह ने एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा के अलावा पुलिस के भारी लाव लश्कर के साथ कस्बा खानपुर में रुट मार्च किया। इस अवसर पर एडीजी ने कस्बे के सभ्रांत लोगों से मुलाकात की साथ ही उनसे पर्व के संबंध में समस्याएं भी पूछी। इस अवसर पर एडीजी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

लोगों से कहा कि जिस रूट से ताजिये जुलूस निकलते रहे हैं, उन्हीं रास्तों का इस्तेमाल किया जाए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को जानकारी दें। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने। सावन के सोमवार पर मंदिरों में चौकसी बरतने व रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article