फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Be mindful of the duties of women

कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

Sat, 21 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Be mindful of the duties of women

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे की श्रृंखला में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाआें की सुरक्षा, संरक्षा, शिक्षा पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


 
बाल विकास परियोजना अधिकारी कु. छाया ने कार्यकत्रियाें को जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने अधिकाराें के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। सामाजिक कुरीतियाें को महिलाएं काभी हद तक दूर कर सकती हैं।
विज्ञापन



बताया कि हर आदमी को ऊंचा उठाने में महिला की महती भूमिका होती है, आज के समय में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ, और देश को आगे बढ़ाओ का नारा लगाते हुए बेटियों को आगे लाना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उन्हाेंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, जैसी बुराईयाें को हमें जड़ से उखाड़ फेंकना होगा ।  इस अवसर पर ऑगनबाड़ी कार्यकत्री सुधा, सुमन लता, विद्यावती, सुनीता देवी, शकुंतला, कांती देवी, रमा भदौरिया, सरोज कुमारी, मुन्नी देवी आदि समस्त कार्यकत्री मौजूद रहीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed