फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bank

सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bank
फोटो03एयूआरपी 15- बैंक में दस्तावेज की जांच करते क्राइम इंस्पेक्टर शशांक राजपूत - फोटो : AURAIYA
औरैया। बैंकों व एटीएम मशीन की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को एसपी के आदेश पर जिले भर में पुलिस ने बैंकों व एटीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस ने बैंकों में मौजूद लोगों से पूछताछ की व उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

एसपी सुनीति के आदेश पर जिले में सदर कोतवाली के अलावाबिधूना, अजीतमल, फफूंद, मुरादगंज, अछल्दा, दिबियापुर, पाता, बेला, एरवाकटरा, सहार आदि क्षेत्र में संचालित बैंकों व एटीएम मशीन का संबंधित थाना व चौकी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस ने बैंकों में अंदर पहुंचकर मौजूद लोगों से पूछताछ की। एटीएम मशीनों पर व बाहर मिले लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा संबंधित जानकारियां भी दी। साथ ही बताया कि एक एटीएम मशीन पर रुपये निकालते समय केवल एक ही व्यक्ति जो रुपये निकाल रहा हो उसको अलावा दूसरा मौजूद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी बाहरी व अपरिचित व्यक्ति के हाथों में अपना एटीएम कार्ड बिल्कुल न दें। अन्यथा की स्थिति में कार्ड बदलने व उसके दुरुपयोग होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों के मोबाइल फोन पर अपरिचित नंबरों से काल आने व कार्ड के बंद होने और उसे चालू करने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड बिल्कुल न बताएं। अन्यथा खाते से रुपये निकलने की पूरी संभावना हो सकती है। इसके अलावा पुलिस ने बैंकों के अंदर लगे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed