फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bank

बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, पहले दिन 300 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bank
फोटो 31एयूआरपी04- पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हड़ताल कर प्रदर्शन करते बैंककर्मी - फोटो : AURAIYA
औरैया। बैंक कर्मियों ने लंबित 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। हड़ताल से पहले दिन बैंकों का 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है, तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। शुक्रवार को सुबह विभिन्न बैंकों के कर्मचारी अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में तालाबंदी कर कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हुए। वहां इन कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के सचिव जितेंद्र तोमर ने कहा कि बैंकों का विलय बैंकों को घाटे से उबारने से उचित तरीका नहीं है। सरकारी बैंकों का मर्जन कर सरकार बैंकों को कुछ प्राइवेट घरानों को बेच देना चाहती है। बताया कि आज देश की कुल संपत्ति का 62 फीसदी हिस्सा भारत में केवल 53 घरानों के पास है। बैंक कर्मी कमल दीक्षित, विनय अग्रवाल ने बताया कि बैंकों की पहले दिन हड़ताल से बैंकों का 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। जबकि 150 करोड़ की क्लीयरिंग ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी बैंकों के लिए मेहनत कर उन्हें लाखों, करोड़ों कमाकर दे रहे हैं। सरकार के दबाव में ऋण प्रदान किए जाते है, जो कि चुकता न करने पर (एनपीए) हो जाते हैं। इससे बैंकों को लाभ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। रघुवीर तिवारी ने कहा कि जब तक बैंक कर्मियों की मांगो को पूरा नहीं किया जाता। तब बैंक कर्मी इसी तरह प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान नीरज सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिवम शाक्य, दीपक मिश्रा, गिरजेश, विजय, प्रियंका, दिलीप पटारिया, लवकेश कुमार, डालचंद्र, जितेंद्र कुमार, विनय अग्रवाल, बाबूराम, अंकित खरे, मनोज राठौर, सुशील, प्रेम सिंह, अंकित, सुशील, रजत, दीपक चक, गोपाल बाजपेयी, विमलेश कुमार, अंकिता पाल, मंजू सिंह, राहुल माधव समेत तमाम बैंककर्मीं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed