फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bangle massive crowd from sari shops

चूड़ी से लेकर साड़ी की दुकानों पर भीड़ ही भीड़

Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bangle massive crowd from sari shops

करवाचौथ त्योहार की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बाजार में महिला खरीददारों की संख्या सबसे अधिक रही। हालात यह रहे कि चूड़ी से लेकर साड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से लगी रही। सुहागिनें करवाचौथ पर्व के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां में पूरे दिन व्यस्त रहीं।

विज्ञापन


 
गुरुवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर लेडीज  मार्केट में सुबह से महिला खरीददारों का जुटना शुरू हो गया, जो देर शाम जारी रहा। चूड़ी की दुकानें हों या फिर साड़ी की, सभी जगह ग्राहकों  की भीड़ रही।
विज्ञापन




करवाचौथ पर्व पर महंगाई के बावजूद महिलाओं में उत्साह दिखा। करवाचौथ पर्व पर नव विवाहिताओं में अधिक उल्लास दिखाई पड़ रहा था। सुबह से ही चूड़ी, साड़ी समेत ब्यूटी पार्लर आदि की दुकानों पर भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर दुकानदारों ने भी विशेष सजावट की थी और सैकड़ों वैराइटी की चूड़ियां व साड़ियां मंगाई थी। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों पर 500 से लेकर 10 हजार रुपये वाली साड़ी रखी थी।



ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने अलग शोरूम बनाए हुए थे। खरीददारों के आगे दुकानदार परेशान दिखाई दिए। आज यानि गुरुवार को शहर के बाजारों में पचास लाख रुपये तक की खरीददारी की गई।

 

ब्यूटी पार्लरों में भी दिखी रौनक - औरैया। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर जहां चूड़ी व साड़ियों की दुकान पर जमकर खरीददारी की गई। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक दिखाई पड़ी। सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। ब्यूटी पार्लरों  के हालात यह थे कि दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं।


 

गिफ्ट की दुकानों में भी खरीददारी - औरैया। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाले करवाचौथ व्रत पर गुरुवार को महिलाओं व जमकर खरीददारी की। साड़ी, चूड़ी की दुकानों में अलावा गिफ्ट की दुकानों  में भी देररात तक खरीददारी चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed