फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Balanced use of fertilizers can find good soil and crop

संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से कर पा सकते अच्छी मिट्टी और फसल

Thu, 21 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 21 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Balanced use of fertilizers can find good soil and crop

ब्लाक भाग्यनगर के गांव माखनपुर में कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफ्को द्वारा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ढैंचा एवं मूंग बीज वितरित किए गए। साथ ही मृदा स्वास्थ्य परीक्षण को मिट्टी के नमूने भी लिए गए। यह गांव कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा एवं इफ्को औरैया द्वारा गोद लिया गया है।

विज्ञापन



  
कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य विज्ञान विशेषज्ञ डा. एसके सिंह ने मृदा परीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न फसलों में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर हम बेहतर फसल पाते हुए जमीन की मिट्टी को बेहतर रख सकते हैं।
विज्ञापन



गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने मृदा स्वास्थ्य बढ़ाने एवं गुणवत्ता पूर्ण फसल उत्पादन हेतु जैविक खेती को बढ़ावा देने को आवश्यक उपाय सुझाए।



कृषि विभाग औरैया के एडीओ सुमित पटेल ने कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।


इस दौरान किसानों को आठ क्विंटल ढैंचा का बीज एवं 30 किलो मूंग का बीज वितरित किया गया, जिससे मृदा स्वास्थ्य को सुधारा जा सके। साथ ही फसलों का अधिकाधिक उत्पादन किया जा सके। इफ्को औरैया के प्रेमनारायण शर्मा समेत शिवराज राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed