{"_id":"578e67364f1c1ba87ac4b629","slug":"bahoo-bete-kee-maut-kee-khabar-sunakar-behosh-huee-maan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू-बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुई मां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू-बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुई मां
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक की मां को संभालतीं महिलाएं ।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कानपुर देहात के सीमावर्ती रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दंपति की मौत की खबर घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां बेहोश हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
बेला बस्ती मार्ग निवासी ऋषभ अपनी मां लक्ष्मी के साथ अपने नाना रिटायर्ड डाक कर्मी गुरुप्रसाद अग्निहोत्री के साथ रहता था। 15 साल पहले पिता की मौत के बाद से वह ही अपने घर का सहारा था। 25 जनवरी को बिधूना के ग्राम डोडापुर से ऋषभ की शादी हुई थी। मंगलवार को ऋषभ अपनी पत्नी रमा का चेकअप कराने बाइक से कानपुर जा रहा था। रसूलाबाद क्षेत्र में कंटेनर के पलटने से दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। बहू व बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई। आस पड़ोस की महिलाओं ने पहुंचकर लक्ष्मी को संभाला। घर पर लोगों की भीड़ लगी रही।