{"_id":"63ff9df59a3d3c23360fd688","slug":"bag-of-money-hanging-on-bicycle-stolen-auraiya-news-c-12-1-103686-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइकिल पर टंगा रुपये का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइकिल पर टंगा रुपये का बैग चोरी
Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर में मेडिकल स्टोर के बाहर साइकिल खड़ी कर दवा ले रहे युवक का रुपयों वाला बैग चोरी हो गया। युवक ने मां के साथ दो बैंक से 74 हजार रुपये निकाले थे। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर निवासी शिवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मां मिथलेश कुमारी के साथ बुधवार को अजीतमल कस्बे की स्टेट बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक से 74 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने रुपयों को एक बैग में रखकर साइकिल में टांग लिया। बाबरपुर आने के बाद उसने मां को घर जाने के लिए टेंपो में बैठा दिया। इसके बाद वह एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहा था। इसी बीच साइकिल पर टंगा बैग किसी ने चोरी कर लिया।
जब वह दवा लेकर लौटा तो साइकिल से बैग गायब था। बताया कि झोले में उसके बैंक से जरूरत कागजात भी थे। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाजार में लगे सीसीटीवी दिखवाए जा रहे हैं, जिससे चोरी करने वालों का सुराग लग सके।