फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bacchi se guskarm

छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bacchi se guskarm
फफूंद (औरैया)। रविवार को जब समूचा देश गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा था, तब फफूंद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छह वर्षीय मासूम के साथ एक व्यक्ति ने दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में झाड़ियों के बीच छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के बाबा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले मजदूर दंपति की काफी दिनों से काम से सिलसिले में जालौन में रहते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी बाबा के यहां रहती है। बाबा ने बताया कि रविवार को उनकी पौत्री रोज की तरह अपने पांच वर्षीय छोटे भाई के साथ घर से बाहर खेलने निकली थी। किसी तरह घर से कुछ दूर स्थित टाकीज रोड के आगे कस्बे के गंदे नाले के पास लगी झाड़ियों तक पहुंच गई। वहां पर मौजूद एक व्यक्ति बच्ची को पैसों का लालच देकर लकड़ियां बीनने की बात कहकर झाड़ियों के बीच ले गया। वहां बच्ची को मुंह दबाकर पकड़ लिया। यह देखकर उसका छोटा भाई डर गया और वह फौरन भागकर घर पहुंचा। परिजनों को पूरी वाकया बताया। परिजन जब मौके पर पहुंचे और बच्ची झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसपी सुनीति और सीओ अजीतमल ने भी मौका मुआयना किया। परिजन पीड़ित बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम के साथ गए छोटे भाई से आरोपी का हुलिया समझने की कोशिश पुलिस ने की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। कस्बे में पहुंची एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश देते हुए पुलिस की टीमें गठित कर दीं। रविवार रात ही पुलिस ने कई जगह पर दबिशें दीं। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed