फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Babu are Firma rest , Teacher upset

बाबू फरमा रहे आराम, टीचर हैं परेशान

Sun, 14 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 14 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Babu are Firma rest , Teacher upset

विकास खंड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी हावी है। ड्यूटी के समय कर्मचारी कुर्सी में बैठने के बजाय परिसर में टहलते नजर आते हैं।

विज्ञापन



सीटों पर कर्मचारी के न मिलने से टीचरों को अपना काम कराने के लिए भटकना पड़ता है। बीआरसी के अलावा लेखा विभाग का हाल भी बेहाल है। शुक्रवार को बीआरसी व लेखा विभाग परिसर का आंखों देखा हाल...
विज्ञापन




खाली कुर्सी बनी पहचान - औरैया। विकासखंड औरैया के बीआरसी कार्यालय का हाल बड़ा ही बेहाल है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यालय में समय न देने पाने के चलते मातहत भी मनमानी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय में मात्र एक समन्वयक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैठे नजर आए। पूछे जाने पर पता चला कि दो लोग विभागीय कार्य से गए हैं। अब खाली कुर्सी ही इस कार्यालय की पहचान बन चुकी हैं।


 
ड्यूटी पर है ताला - औरैया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित लेखा विभाग में तो ताला लटकता नजर आया। न कर्मचारियों का ही कोई पता था और न ही अधिकारी का। कंप्यूटर कक्ष में एक टीचर नेट में मस्त दिख रहे थे, जबकि एक-दो टीचर कार्यालय के बाहर लेखा विभाग के बाबू के इंतजार में खड़े थे।


 
गंदगी का अंबार, यह है बीआरसी का हाल - औरैया। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंदिर में ही गंदगी का साम रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल के दौरान पता बीआरसी के कंप्यूटर कक्ष के आसपास गंदगी नजर आई।



 
बीआरसी से बिना बताए समन्वयकों के गायब होने की सूचना फिलहाल मुझे नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-  राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed