फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   baadal chhaane va boondaabaandee ke aasaar

बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार

Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
baadal chhaane va boondaabaandee ke aasaar
अंबेडकरनगर में रविवार को छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
मार्च माह में मौसम पिछले सालों के सभी रिकार्ड तोड़ेगा, ऐसा मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च माह में बादलों के छाने के साथ-साथ हल्दी बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने 21 मार्च तक बारिश की संभावना जाहिर की है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवाओं की गति छह से सात किलोमीटर रिकार्ड की गई। मंगलवार को तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मार्च माह में अप्रैल माह जैसे मौसम का अहसास लोगों को करना पड़ रहा है। रात के समय लोगों को ठंडक का अहसास होता है। दिन के समय गर्मी रहती है।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। 21 मार्च तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से फसलों को नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छाए रहेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नौ मार्च, 10 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च,19 मार्च को बादले छाए रहेंगे। नौ से 11 मार्च तक बारिश की संभावना है।

किसान न हो चिंतित, मिलेगा अनुकूल मौसम
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में उतार-चढ़ाव और बदलाव देखने को मिलेगा। यह मौसम किसानों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मौसम में बार-बार बदलाव फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। लगातार गर्मी से गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम में बार-बार बदलाव होगा तो फसलों का तापमान भी सही बना रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed