फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Axes were used in the fight, four people from both sides were injured

Auraiya News: मारपीट में चला फरसा, दोनों पक्ष से चार लोग घायल

Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Axes were used in the fight, four people from both sides were injured
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में लाठी-डंडा व फरसा चलने में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। दोनों पक्ष से जुड़े दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर में ममता देवी व रामनारायण के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में लाठी-डंडे व फरसा लहराने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान में लेकर गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष से ममता देवी व संजय यादव व दूसरे पक्ष से रामनरायण अवस्थी व रामनरेश अवस्थी को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से ममता देवी ने रामनरेश रामनारायण, विवेक व आनंद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से सितारा देवी पत्नी रामनारायण ने सूर्यांश यादव, संजय यादव, संतोष यादव, राजन यादव व दिनेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमवार को पुलिस ने शांतिभंग में संजय यादव व राजन यादव पर कार्रवाई की है। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच का आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed