{"_id":"6373d828d2122e54833d9dc6","slug":"awas-ki-chabhi-saupi-auraiya-news-knp7284985110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाभार्र्थी को मिली आवास की चाबी, 23 खाते में पहुंचे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाभार्र्थी को मिली आवास की चाबी, 23 खाते में पहुंचे रुपये
विज्ञापन
बिधूना। विकास खंड बिधूना कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। साथ ही 23 लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन 10 लाख 20 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संवाद किया। लाभार्थियों को प्राप्त हुई धनराशि के संबंध में जानकारी ली। भाजपा के जिला मंत्री ऋ षि पांडेय ने कहा कि सरकार सभी को लाभ दे रही है। ब्लाक प्रमुख गीता सेंगर के प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने योजना की जानकारी दी।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र बाबू ने बताया कि पांच लाभार्थियों संतोष कुमार, चंद्रशेखर, जमादार सिंह निवासी असजना, संजीव कुमार निवासी गूरा, राजाराम निवासी रामनगर को आवास की चाबी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, पंचायत सहायक अधिकारी प्रवीण राजपूत, सचिव विवेक यादव, प्रवीन यादव, समेत कमज्चारी उपस्थित रहे।