फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Awareness boards installed on black spots to prevent road accidents

Auraiya News: सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पाट पर लगाए गए जागरूकता बोर्ड

Thu, 24 Aug 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Awareness boards installed on black spots to prevent road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। हाईवे पर अक्सर वाहनों के रुकने पर पीछे से आ रहे दूसरे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। जिन्हें रोकने के लिए हाईवे किनारे जागरूक करते बोर्ड लगाए जा रहे हैं। रुकेगा तो ठुकेगा....। संदेश देता बोर्ड प्रत्येक ब्लैक स्पाट पर लगाया गया है। जिससे कि हाईवे की मुख्य लेन पर वाहन न खड़े हों। हादसों पर लगाम लगे।
एनएचएआई को सहयोग करती वाहन कंपनियों की ओर से जागरूक करते बोर्ड हाईवे के किनारे पर पिछले एक सप्ताह से लगाए जा रहे है। इन बोर्ड पर वाहन चालकों के लिए सीधे व सपाट भाषा में सजग करने का प्रयास किया गया है। फोटो के जरिए हादसे की बानगी भी दी जा रही है। शहर के इंडियन ऑॅयल चौकी, नवीन मंडी, दयालपुर व भाऊपुर समीप इन बोर्डों को लगाया गया है।
विज्ञापन

यहां अक्सर बस से लेकर मालवाहक ट्रक, डंपर, कंटेनर खड़े होते हैं। इन्हों रोकने-टोकने का प्रयास तक नहीं किया जाता। हाईवे पर वाहन मरम्मत की दुकानों के बाहर मुख्य लेन पर वाहन पूरे दिन खड़े रहते हैं। जिसे रोकने के लिए एनएचएआई की ओर से जागरूक करने के प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे की मुख्य लेन पर वाहन न खड़े हो इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी। इन वाहनों के चलते अक्सर हादसे होते हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई भी हो रही है। - रवि श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article