{"_id":"57c722b84f1c1b376e2cb381","slug":"avyavasthaon-ke-beech-huee-beeteesee-kee-kaunsaling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच हुई बीटीसी की काउंसलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच हुई बीटीसी की काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डायट पर काउंसलिंग कराने को जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी द्वितीय चरण की काउंसलिंग कराने पहुंचीं छात्राओं को डायट की अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा। किसी तरह धक्का-मुक्की खाते हुए छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। कई छात्राएं कड़ी धूप में घंटों लाइन में लगे रहने से गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। भीड़ अधिक होने और काउंटरों की कम संख्या पर आवेदकों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद दो काउंटर और खोले गए। इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।
बुधवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में बीटीसी की द्वितीय चरण की काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। तेज धूप व भीषण उमस के बाद भी डायट प्रबंधन व्यवस्थाओं के प्रति उदासीन रहा। इससे छात्र-छात्राएं प्यास से तड़पते हुए लाइन में लगे रहे। साथ आए अभिभावक काफी दूर से पानी की बोतलें लाकर बच्चों को देते दिखे। दो काउंटरों पर ही काउंसलिंग कराने को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश दिखा। इससे काफी लंबी लाइनें लग गईं। धक्का मुक्की का माहौल उत्पन्न हो गया।
इसी बीच रीतू निवासी बिधूना, सालेहाबानो निवासी करही फफूंद सहित कई छात्राएं भीषण उमस व गर्मी में घंटाें तक लाइन में खड़ी होने की वजह से गश खाकर जमीन पर गिर गईं। इन्हें उनके अभिभावकों ने बड़ी मुश्किल से संभाला। अफरा-तफरी का माहौल और छात्र-छात्राओं का आक्रोश बढ़ता देखकर डायट प्रबंधन ने दो अन्य काउंटर और खोलकर काउंसलिंग कराना शुरू किया। इसके बाद लोगों को राहत मिली। इस संबंध में प्रभारी डायट प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि मौसम में उमस अधिक होने के कारण थोड़ी समस्या हुई है। आवेदकों की स्थिति को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त काउंटर खोलकर समस्या का निदान करा दिया गया।