{"_id":"66216c3bf5d549c7b206fd64","slug":"auto-riding-youth-cut-the-bag-and-stole-cash-and-necklace-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111109-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो सवार युवकों ने बैग काटकर नकदी व हार किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो सवार युवकों ने बैग काटकर नकदी व हार किया चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। बेला-बिधूना के बीच ऑटो सवार चार युवकों ने एक महिला यात्री का बैग काट दिया। और उसमें रखी नकदी, हार व मोबाइल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने बेला थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़िता दिल्ली से याकूबपुर स्थित मायके जा रही थी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की।
दिल्ली निवासी रूबीना पत्नी नबीमोहन ने पुलिस को बताया कि उसका मायका क्षेत्र के गांव याकूबपुर में है। बताया कि दिल्ली से वह गुरुवार की दोपहर 12 बजे बिधूना पहुंची। जहां से एक ऑटो में बैठकर बेला पहुंची। यहां उतरने पर उसने पाया कि उसका बैग कटा हुआ था। जब बैग के अंदर देखा तो पाया कि 10 से 15 हजार रुपये नकद, एक हार और मोबाइल गायब था।
बताया कि बिधूना से चार युवक ऑटो में बैठे थे जो रास्ते में छहरी पुलिया पर उतरे। इन युवकों द्वारा बैग काटे जाने की आशंका है। इस पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बेला थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह गले सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मोबाइल की लोकेशन कन्नौज जनपद के राजपुर व इंदरगढ़ में पाई गई है। इसके बाद से मोबाइल बंद है। जल्द ही युवकों की तलाश कर ली जाएगी।