फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auto rider women purse theft

ऑटो सवार महिला से टप्पेबाज ने रुपयों भरा पर्स किया पार

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
auto rider women purse theft
औरैया। आटो से औरैया आ रही सहार निवासी महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने सीओ कार्यालय पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव लहरापुर निवासी शीला पांडेय पत्नी संजय पांडेय बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे ऑटो से घर से औरैया आ रही थी। सुभाष चौक पहुंचने से पहले ही ऑटो में सवार युवक ने उसे बताया कि उसका बैग खुला है। इस पर महिला ने तत्काल बैग बंद किया। युवक रास्ते में उतर गया। महिला सुभाष चौक पर उतरी तो उसका पर्स गायब था।
विज्ञापन

पीड़िता ने पास ही खड़े बाइक सवार की मदद से तहसील तक आरोपी युवक की तलाश की। लेकिन वह फरार हो चुका था। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव को पीड़िता ने बताया कि पर्स में लगभग चार हजार रुपये थे। सीओ सिटी ने पुलिस को तत्काल आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed