{"_id":"6377c799b7f6da6d45294fb5","slug":"auto-overturned-to-save-bike-rider-four-girl-students-injured-auraiya-news-knp7290271154","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बाइक सवार को बचाने में पलटा ऑटो, चार छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बाइक सवार को बचाने में पलटा ऑटो, चार छात्राएं घायल
विज्ञापन
घायलों का हाल लेते सीएचसी अधीक्षक डा. विजय आनंद। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर(औरैया)। बेला दिबियापुर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं दिबियापुर के दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं।
दिबियापुर कस्बे के दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाली छह छात्राएं ऑटों में सवार होकर बेला रोड स्थित एक अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए जा रही थी। जैसे ही ऑटो बेला रोड पर अग्रोहा धाम के सामने पहुंचा। तभी अचानक से बाइक सवार आ गया।
बाइक सवार को बचाने में ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्राओं को बाहर निकाला। छात्रा साधना पुत्री जबर सिंह निवासी भरथना इटावा, वंदना पुत्री सुरेंद्र निवासी धर्मपुर जालौन, कुमकुम पुत्री रमाकांत निवासी सिहादी जालौन, पूजा पुत्री गब्बर सिंह निवासी सरसैया चुर्की जालौन को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक शैलेंद्र सोनी ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों ने छात्राओं की हालत सामान्य होने पर वापस प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया। शैलेंद्र सोनी के अनुसार, छात्राएं हेल्थ सेक्टर की जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की ट्रेनिंग कर रहीं हैं।
बताया कि प्रतिदिन बेला रोड स्थित निजी चिकित्सालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए आती हैं। सीएचसी अधीक्षक डा.विजय आनंद के अनुसार सभी चारों घायलों की हालत सामान्य होने के चलते सभी को छुट्टी दे दी गई है।