{"_id":"a56f1cde5ef97f3df6ee76d78a8cd6f8","slug":"auto-market-glut-of-offers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो बाजार में ऑफर की भरमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो बाजार में ऑफर की भरमार
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में धनतेरस पर्व को लेकर आटो बाजार में खूब रौनक है। वाहनों की खरीद पर कंपनी के अलावा शोरूम संचालकों ने उपभोक्ताओं को तरह-तरह के उपहार के ऑफर दे रहे हैं। कई शोरूम संचालक तो उपभोक्ताओं को निश्चित उपहार भी दे रहे हैं।
शहर के दिबियापुर रोड स्थित श्याम आटो सेल्स के संचालक आलोक पाठक ने बताया कि इस बार प्रत्येक आटो की खरीद पर उपभोक्ताओं को कूपन के माध्यम से उपहार दिया गया है। इसमें चांदी के सिक्के से लेकर मोबाइल तक इनाम में जीत सकते हैं। वहीं प्रीत ट्रैक्टर की खरीद पर एक निश्चित उपहार दिया जाएगा। साथ ही नगद खरीद पर भी उपभोक्ता को अलग से लाभ देने की व्यवस्था की गई है।
वहीं कानपुर रोड स्थित डॉली होंडा शोरूम संचालक सुधीर सिंह बताते हैं कि होंडा कंपनी की ओर से किसी भी दो पहिया वाहन की खरीद पर नगद छूट दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से एक रुपये में वाहन का बीमा किया जा रहा है। शहर के यमुना रोड स्थित टीवीएस गाड़ियों के श्री बालाजी शोरूम संचालक सौरभ तायल ने बताया कि उनके यहां 34 हजार से लेकर 92 हजार तक की गाडियां उपलब्ध हैं। इसमें 100 सीसी की नई फोर स्ट्रोक मोपेड, अपाचे, ज्यूपिटर, स्टार सिटी, स्पोर्ट्स आदि दो पहिया वाहन शामिल हैं। इनमें पांच साल की वारंटी दी जा रही है।
विज्ञापन
दिबियापुर रोड स्थित श्री आटो मोबाइल्स पर महिंद्रा कंपनी की ओर से सेंट्रो एनएक्सटी, सेंट्रो एक्सटी, सेंट्रो डिस्क ब्रेक, रॉक स्टार सेल्फ स्टार्ट व रॉक स्टार किक गाड़ियों पर एक्स शोरूम कीमत पर पांच हजार रुपये की छूट दी जा रही है। संचालक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कंपनी की छूट के अलावा बाइक खरीदने वाले को एक चांदी का सिक्का व मिठाई दिए जाने की भी व्यवस्था है।
शहर में उपलब्ध होंगे चार पहिया वाहन
उपभोक्ताओं को त्योहार पर चार पहिया वाहन की खरीद लिए अब कानपुर, लखनऊ की दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए कानपुर रोड पर इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित स्वार्न फोर्ड गाड़ी के शोरूम पर उपभोक्ताओं को विशेष छूट दी जा रही है। यहां पेट्रोल व डीजल की ईको स्पोर्ट, फिगो एस्पायर और फोर्ड फिगो गाड़ियां उपलब्ध हैं। एजेंसी संचालक मनीष कुमार ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर फिगो एस्पायर गाड़ी की खरीद पर उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपये की विशेष छूट दी गई है। इसके अलावा ईको स्पोर्ट पर एक्सचेंज ऑफर में 18 हजार रुपये की छूट दी जाएगी।