फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auriya mahotsav

पंजाबी गीतों से झूमा महोत्सव पंडाल

Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
auriya mahotsav
महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को पंजाबी लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ढोल, ताशों के बीच हुए पंजाबी शैली के गीतों से महोत्सव पंडाल झूम उठा। नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित पंजाबी लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र कौर ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जालंधर पंजाब की न्यू पंजाब डांस पार्टी के कलाकारों ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की पार्टी के जसविंदर कौर ने आजा नच ले, आजा नच ले गीत गाया तो महोत्सव पंडाल रोमांच से भर उठा पंजाबी संगीत की धुन पर अदाकारा हरप्रीत कौर ने महफिल का सजदी... गीत पर नृत्य करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अदाकार जसविंदर सिंह साड्े नाल रहोगे तो ऐश करोगे... गीत गाया तो कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के कदम थिरक उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में  पंजाबी ग्रुप डांस में ढोल बाजो के साथ जब आजा नच ले पंजाबी भांगड़ा का गीत हुआ तो पूरा पंडाल पंजाबी परिवेश में डूबा हुआ नजर आया। ग्रुप के हरविंदर लाडी ने तारे गिन गिन याद में तेरी मैना जागा राता नू.... गीत से श्रोताओं की जोरदार तालियां बटोरी। कार्यक्रम में गिद्दा नृत्य, भांगड़ा आदि की प्रस्तुति ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर एडीएम ए.के सिंह, सीडीओ एस.एन चौधरी, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी राधा तिवारी, नेहरु युवा केंद्र के गोपाल भगत, लल्ली तिवारी, लकी अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed