{"_id":"67797a5aadc3057720082cc3","slug":"auraiya-will-get-khilmil-park-it-will-be-improved-with-rs-275-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120729-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया को मिलेगा खिलमिल पार्क, पौने पांच करोड़ से संवरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया को मिलेगा खिलमिल पार्क, पौने पांच करोड़ से संवरेगा
विज्ञापन
किड्स जोन में इस तरह बनेगी पानी के जहाज वाली फिसल पट्टी।
- फोटो : किड्स जोन में इस तरह बनेगी पानी के जहाज वाली फिसल पट्टी।
औरैया। जिले के बाशिंदों को अब मनोरंजन के लिए दूसरे जनपदों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिले में यमुना नदी से सटे शेरगढ़ घाट के समीप एक बड़ा पार्क विकसित किया जाएगा। इसे ‘खिलमिल पार्क’ के नाम से जाना जाएगा। यह पार्क सात एकड़ के करीब जमीन पर बनेगा। इसे मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत संवारा जाएगा। इस पर पौने पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिल गई है। इस पार्क में ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के संग बच्चों के मनोरंजन के संसाधन भी होंगे।
जिले के लोगों के मनोरंजन को लेकर जिला प्रशासन ने खिलमिल पार्क की रूपरेखा बनाई। यमुना नदी के किनारे शेरगढ़ घाट मंगलाकाली मंदिर के पीछे जमीन चिह्नित की गई। बीहड़ से सटी इस जमीन पर खिलमिल पार्क को विकसित करने के लिए आर्किटेक्ट टीम के द्वारा सर्वे कराते हुए खाका खींचा गया। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत भेजे गए इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
नगर पालिका परिषद के हिस्से आए इस कम से जिले से लेकर पड़ोसी जनपदों को भी मनोरंजन की सौगात मिलेगी। शहर के विकास में खिलमिल पार्क का योगदान भी रहेगा। नई पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने व मनोरंजन के तमाम साधन यहां होंगे। सेल्फी प्वाइंट भी लोगों को लुभाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये होंगे खिलमिल पार्क में इंतजाम
- विरासत जोन : ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर की कृतियां
-किड्स जोन : बच्चों के खेलकूद के फिसल पट्टी व झूले बस, ट्रक, जेसीबी के आकार में
-डाकू पुलिस सेल्फी प्वाइंट: सेल्फी प्वाइंट में फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर, पान सिंह तोमर, गब्बर सिंह, शोले फिल्म के ठाकुर और विजय समेत चुलबुल पांडेय होंगे।
- विरासत जोन में: गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी के औरैया आगमन का दृश्य, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर, संकट मोचन मंदिर
- सात अजूबे भी होंगे: एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, कॉलेजियम, क्राइस्ट द रीडेमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, ताजमहल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट::
‘शासन स्तर से मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत खिलमिल पार्क को मंजूरी मिल गई है। पौने पांच करोड़ जारी किए गए हैं। जल्द ही मंगलाकाली मंदिर समीप चिह्नित जमीन पर पार्क का काम शुरू किया जाएगा।’
-अनूप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका