फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya tops the state in terms of development worksAuraiya tops the state in terms of development works

Auraiya News: विकास कार्यों के मामले में प्रदेश में औरैया अव्वल

Tue, 12 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auraiya tops the state in terms of development worksAuraiya tops the state in terms of development works
औरैया। जनपद में विकासपरक योजनाओं के बेहतर संचालन में जिला प्रदेश में अव्वल आया है। शासन स्तर से जारी की गई सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस बेहतर प्रदर्शन को लगातार जारी रखने के निर्देश डीएम बृजेश कुमार ने दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम बृजेश कुमार ने मंगलवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार विकास कार्यक्रमों में जनपद औरैया को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। योजनाओं के संचालन में यही प्रगति बरकरार रखने के लिए डीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों में विशेषकर दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों के निस्तारण, विद्युत बिल सुधार के आवेदन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी मिलने पर अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इस प्रगति के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी। अपेक्षा जताई कि इसी प्रकार योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंचाया जाए।
----
यू-राइज रैंकिंग में औरैया दूसरे स्थान पर

ककोर। यूनिफॉर्म डे पर मंगलवार को जनपद में सभी वर्दीधारी बलों की स्वगणना कराई गई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल, भारतीय सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों के वर्दीधारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

एडीम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि यू-राइज रैंकिंग में औरैया जनपद प्रदेश स्तर पर दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि जनगणना के अंतर्गत सात मई से 21 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम निर्धारित की गई हैं। जिस दिन जो थीम रहती है, उसी के अनुरूप संबंधित वर्गों की स्वगणना कराई जा रही है। मंगलवार को यूनिफॉर्म डे होने के चलते सभी वर्दीधारियों की स्वगणना कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed