फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: The car rider cursed the system by making the video viral

औरैयाः कार सवार ने वीडियो वायरल कर सिस्टम को कोसा

Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: The car rider cursed the system by making the video viral
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए हरियाणा के हिसार निवासी अनुज सिस्टम को कोसते नजर आए। हादसे के बाद उन्होंने खुद का एक वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। वीडियो में वह मुख्यमंत्री और यूपीडा के सीईओ अवनीश चंद्र अवस्थी का नाम लेकर बार-बार यही कहते नजर आए कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे का एक्सप्रेसवे हो गया है। जानबूझ कर हादसे को दावत दी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस तरह की व्यवस्था है, जहां लापरवाही पर उच्चाधिकारियों का ध्यान नहीं गया? एक्सप्रेसवे की मरम्मत की जा रही है तो आवागमन शुरुआत में ही रोक दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

नहीं पहुंचा यूपीडा का कोई अधिकारी
हादसे के बाद अनुज ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस की मदद ली। इसके बाद भी यूपीडा से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। किसी तरह पुलिस ने उनकी कार को औरैया लाकर ठीक कराया। सुबह 10 बजे के बाद चित्रकूट के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर भरी गई सड़क
सोमवार तड़के हादसा होने के बाद यूपीडा व कार्यदायी संस्था गावर कंस्ट्रक्शन के अधिकारी बचते नजर आए। हादसे की जानकारी पर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। फिर सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक में गिट्टी लेकर कुछ मजदूर पहुंचे और सड़क को भरना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर सड़क भरवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि रविवार को मथुरा-वृंदावन जाना था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चालू होने की जानकारी पर इसी रास्ते से चला गया। रास्ते में जगह-जगह काम चलता मिला। सफर करने में काफी परेशानी हुई। कहीं कोई साइन बोर्ड नहीं थे, जिससे यह पता नहीं चल पा रहा था कि किधर जाना है। किसी तरह पहुंच तो गए, लेकिन वापस आगरा एक्सप्रेसवे से आने के बाद जसवंतनगर में उतरकर सुरक्षित घर पहुंचे। यदि वापस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आता तो शायद सुरक्षित घर भी न आ पाते। काम करने से लेकर उद्घाटन करने तक में जल्दबाजी की गई है।

नवादा ज्वाला प्रसाद गांव के पूर्व प्रधान कवींद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनाने से लेकर चालू करने में जल्दबाजी की है। उद्घाटन कराने में कार्यदायी संस्था ने कई मानकों को दरकिनार किया है। अभी इटावा से लेकर औरैया सीमा में कई जगह काम चल रहा है। इससे अब सफर करने वालों को परेशानी हो रही है। जब से उद्घाटन हुआ तब से कई हादसे हो चुके हैं। सरकार पहले इसे सुरक्षित करें, इसके बाद ही इस पर सफर करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed