{"_id":"62f94be98841e97cb4382571","slug":"auraiya-students-carved-patriotism-on-canvas-made-rangoli-auraiya-news-knp7129124181","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर उकेरा देशप्रेम, बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर उकेरा देशप्रेम, बनाई रंगोली
विज्ञापन
Auraiya: Students carved patriotism on canvas, made Rangoli
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। ‘रंगोत्सव आजादी का’ के तहत रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया और कैनवास पर आजादी और देशप्रेम दर्शाते हुए चित्र उकेरे। विजेताओं को 17 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
कस्बा स्थित श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सेनानियों, देश के प्रमुख स्मारकों, राष्ट्रीय पक्षी व फूल आदि के चित्र बनाए। दूसरी ओर तिरंगा की रंगोली भी बनाई गई। प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
कहा कि सभी रंगोत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए उन्हें 17 अगस्त को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं, 15 अगस्त को स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके विजेताओं को आज ही सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान रंजना सिंह, गरमा चौहान, निधि, गौरव गुप्ता, सूर्यवंश सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, राहुल तिवारी, प्रशांत त्रिवेदी, देवेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।