फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Worker's body found hanging from tree

बबूल के पेड़ पर लटकता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Worker's body found hanging from tree
फोटो-29एयूआरपी-52- मृतक इसरार की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। तीन दिनों से लापता मजदूर का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। वह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भटपुरा निवासी इसरार अली(25) पुत्र गुलजार अली 27 मार्च की सुबह पत्नी नरगिस और मां शाहजहां से मजदूरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस बीच मंगलावर की शाम छह बजे के करीब भारामल के एक चरवाहे ने गांव के बाहर खेत किनारे स्थित बबूल के पेड़ से इसरार का शव गमछे के सहारे लटका देखा।
जानकारी मिलते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शव दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed