{"_id":"624341772d23f5730d17b65e","slug":"auraiya-news-women-s-anger-erupted-over-drinking-water-crisis-auraiya-news-knp688096627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-38- तहसील में हंगामा करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। क्षेत्र के रतनीपुर, जगदीशपुर में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को तहसील पहुंची 50 महिलाओं ने खूब हो हल्ला किया। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारियों से पेयजल समस्या बताई गई। इसके बाद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
तहसील पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टैंक है। जो पिछले कई माह से बंद पड़ा है। घरों तक आपूर्ति न होने से उन्हें हैंडपंप व पड़ोसियों के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी भरना पड़ रहा है।
इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस बात की कई बार शिकायतें भी की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। तहसील में महिलाओं के हंगामे पर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह बाहर निकल आए।
विज्ञापन
उन्होंने आक्रोशित महिलाओं को समझाया। इसके बाद महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। तब एसडीएम ने जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।