{"_id":"6249dbb964a20226b814a8fb","slug":"auraiya-news-uproar-in-kotwali-for-non-registration-of-rape-report-auraiya-news-knp6891442127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद दर्ज नहीं हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट, आक्रोशित परिजनों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद दर्ज नहीं हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट, आक्रोशित परिजनों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
अजीतमल। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उसके पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी।
इसके बाद भी रविवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इससे आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली घेर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर छोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने एक सैकड़ा लोगों के साथ रविवार शाम को कोतवाली पहुंचा। जहां उसे मुकदमा दर्ज नहीं होने और पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने की जानकारी हुई।
इस पर पीड़ित ने लोगों को साथ मिलकर कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए।
जिस पर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तब जाकर आक्रोशित परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। रिपोर्ट में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है।
तीन साल पूर्व उसकी पुत्री कक्षा आठ में पढ़ती थी। उस दौरान मोहल्ला निवासी कपिल राजपूत ने उसकी पुत्री के कुछ फोटो खींच लिए थे। इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी यीशू गुप्ता के साथ मिलकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।