{"_id":"622ce2ff5ddcec5d071ce7ff","slug":"auraiya-news-ultrasound-machine-which-was-closed-for-eight-years-became-operational-auraiya-news-knp6851866192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू, 10 की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू, 10 की हुई जांच
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-10- शहर के 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराती महिला व मौजूद सीएमएस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के 50 शैया अस्पताल में आठ सालों से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को सीएमएस ने शनिवार को मरीजों के लिए चालू करा दिया। पहले दिन 10 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया। सबसे ज्यादा खुशी मरीजों के चेहरे पर इस बात की थी कि अब उन्हें 10 किलोमीटर नहीं जाना पड़ेगा।
शहर स्थित अस्पताल में करीब आठ सालों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी थी। इन आठ सालों में कई सीएमएस आए और गए लेकिन किसी ने खराब मशीन को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 10 किलोमीटर दूर 100 शैया अस्पताल तक दौड़ना पड़ता था। इस साल जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में 50 शैया अस्पताल में डॉ.राजेश मोहन गुप्ता की सीएमएस पद पर तैनाती हुई।
विज्ञापन
उन्होंने फरवरी माह में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन के संबंध में जानकारी की। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों से बात की और मशीन की मरम्मत का काम शुरू कराया।
तकनीकी खामियां दूर होने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सही हो गई। जिसे शनिवार को सीएमएस ने चालू करा दिया। यह मशीन अस्पताल परिसर में बने 34 नंबर कमरे में लगी है। पहले दिन 10 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रत्नाकर, डॉ.अमितेश मरीजों के साथ रहे।