{"_id":"624b2f846d954f151e680a82","slug":"auraiya-news-truck-damaged-at-railway-crossing-trains-removed-with-chain-auraiya-news-knp689333226","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच क्रासिंग ट्रक हुआ खराब, चेन लगाकर गुजारी गई ट्रेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच क्रासिंग ट्रक हुआ खराब, चेन लगाकर गुजारी गई ट्रेने
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रासिंग नंबर 13-बी पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे मौरंग लदा एक ट्रक खराब हो गया। इस कारण एक ओर जहां बिधूना-औरैया मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं क्रासिंग बंद न होने पर दोनों ओर चेन लगाकर दो ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
बिधूना से मौरंग लादकर एक ट्रक रविवार रात औरैया की ओर जा रहा था। अछल्दा रेलवे क्रसिंग 13 बी की लूप लाइन पर वह अचानक खराब हो गया। यह देख गेटमैन ने रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी।
सूचना पर आरपीएफ जवान सक्रिय हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर दूसरे ट्रक से टोचिंग कराके ट्रक को क्रासिंग से बाहर निकलवाया। इस दौरान क्रासिंग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
क्रासिंग से दो ट्रेनों के गुजरने की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने आनन-फानन में क्रासिंग पर इमरजेंसी चेन लगाई। इसके बाद आम्रपाली और लिच्छवी एक्सप्रेस को धीमी गति से निकाला गया।
स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर ट्रक खराब हुआ था। 11 बजकर 23 मिनट पर ट्रक को टोचिंग करके हटवाया गया। इसके बाद रेल यातायात सामान्य हो गया।