फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Trolley of pilgrims overturned, 21 injured, 16 referred

दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं की ट्राली पलटी, 21 लोग घायल, 16 रेफर

Sun, 10 Apr 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Trolley of pilgrims overturned, 21 injured, 16 referred
ोटो10एयूआरपी 22- पलटी ट्राली को उठवाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। बीझलपुर-अयाना मार्ग पर गंगदासपुर गांव के सामने रविवार को जालौन माता मंदिर से जवारे चढ़ाकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में 21 श्रद्धालु दबकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को ट्राली से बाहर निकालकर सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने 14 गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी प्रदीप पाल मनौती पूरी होने पर गांव से तीन ट्रैक्टर ट्राली में करीब 65 लोगों के साथ जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के बरी का पुर्वा स्थित प्रसिद्ध जालौन माता मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए सुबह लगभग तीन बजे गांव से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में दो ट्रैक्टर चालकों में गाड़ी दौड़ाने की होड़ लग गई। इसी बीच बीझलपुर अयाना मार्ग पर गंगदासपुर के पास जैसे ही एक ट्रैक्टर ने दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
इस प्रयास में ट्रैक्टर चालक मंगल सिंह ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से गंगादासपुर गांव के सामने सड़क पर ट्राली पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई।
लोगों के चीखने की आवाज सुन गंगादासपुर के ग्रामीण दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला।
इसी बीच सूचना पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने एंबुलेंस से घायल 21 श्रद्धालुओं को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने 16 घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्राली पलटने में 21 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिसमें 16 को सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को धुना
ट्रैक्टर चालक मंगल सिंह निवासी मानपुर की लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने की वजह से हुए हादसे को लेकर राहगीरों ने चालक को पकड़ कर धुन दिया।
घायल हुए श्रद्धालु
लवकुश (20), अंकुश (24), शांति (40), सुनीता (35), आकाश (09), प्रिया पाल (12), विम्पल (45)।
रेफर होने वाले श्रद्धालु
विमला देवी (45), राजकेश (30), निशा (17), सूरजमुखी (60), छोटी (45), गुड्डी (40), रेखा (40), सोमवती (40), प्रेम (05), प्रीति (32), सोनश्री (38), सत्यम (13), केतकी (60), नन्ही देवी (58)।

फोटो10एयूआरपी 23- घायल मां के पास रोती बेटी

फोटो10एयूआरपी 23- घायल मां के पास रोती बेटी- फोटो : AURAIYA

फोटो10एयूआरपी 24- ट्राली पर घायलो को लादकर अस्पताल ले जाते लोग। संवाद

फोटो10एयूआरपी 24- ट्राली पर घायलो को लादकर अस्पताल ले जाते लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो10एयूआरपी 18-  घायल रेखा

फोटो10एयूआरपी 18- घायल रेखा- फोटो : AURAIYA

फोटो10एयूआरपी 19 - राकेश

फोटो10एयूआरपी 19 - राकेश- फोटो : AURAIYA

फोटो10एयूआरपी 20- गुड्डी देवी

फोटो10एयूआरपी 20- गुड्डी देवी- फोटो : AURAIYA

फोटो10एयूआरपी 21 - सूरजमुखी

फोटो10एयूआरपी 21 - सूरजमुखी- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed