फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Trauma not started even after transfer

हस्तांतरण के दो माह बाद भी शुरू नहीं हो सका ट्रामा सेंटर

Tue, 29 Mar 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Trauma not started even after transfer
फोटो29एयूआरपी 36- हाइवे से ट्रामा सेंटर तक गई कच्ची सड़क अभी तक नहीं हुई पक्की। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर से पांच किलो मीटर दूर भगौतीपुर में जनवरी में बनकर तैयार हुआ ट्रामा सेंटर विभाग को हस्तांतरित हो चुका है। इसके बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका हैं। अस्पताल प्रशासन इसके पीछे स्टाफ की अनुपलब्धता की बात कह रहा है। जिससे जिले के लोगों को अभी ट्रामा सेंटर का लाभ मिलने में काफी समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

भगौतीपुर (भाऊपुर) में हाईवे से लग डेढ़ किलोमीटर अंदर दो करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से ट्रामा सेंटर का भवन जनवरी 2022 में बनकर तैयार हो गया था।
कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड कानपुर ने इस भवन को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया, लेकिन तब से आज तक स्वास्थ्य विभाग इसे संचालित नहीं करा पा
विज्ञापन

या है। ट्रामा सेंटर का लोकार्पण छह नवंबर 2021 को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अहम बात यह भी है कि ट्रामा सेंटर तो स्वास्थ्य विभाग ने हस्तांतरित कर लिया पर हाईवे से ट्रामा सेंटर तक पहुंचने के लिए अभी तक पक्की सड़क का भी निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ट्रामा सेंटर का संचालन चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल की देखरेख में किया जाएगा। मजे की बात तो यह है कि 100 शैया जिला अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में ट्रामा सेंटर का संचालन बड़ी समस्या है।

उपकरण भी नहीं आए
ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए जरूरी उपकरणों अभी तक नहीं आए हैं। ऐसे में अस्पताल संचालन को लेकर अभी कितना समय लगेगा, फिलहाल यह कहना आसान नहीं हैं।
ट्रामा सेंटर के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती होगी। जिसमें सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य जरूरी स्टाफ तैनाती होगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही स्टाफ की उपलब्धता होगी, ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल इसके संचालन संबंधी कोई तिथि बता पाना संभव नहीं है। - डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ, औरैया।

फोटो29एयूआरपी 37- छह नवंबर 2021 को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए लोकापर्ण का ट्राम?

फोटो29एयूआरपी 37- छह नवंबर 2021 को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए लोकापर्ण का ट्राम?- फोटो : AURAIYA

फोटो29एयूआरपी 35- भगौतीपुर गांव में ट्रामा सेंटर की तैयार खड़ी इमारत। संवाद

फोटो29एयूआरपी 35- भगौतीपुर गांव में ट्रामा सेंटर की तैयार खड़ी इमारत। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed