फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,The spies created a ruckus by accusing them of disturbances

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगा सपाइयों ने किया हंगामा

Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,The spies created a ruckus by accusing them of disturbances
फोटो10एयूआरपी 60- प्रत्याशी की जीत की घोषणा में हुई देरी पर बीच सड़क पर धरने पर बैठे आक्रोशित सपाई - फोटो : AURAIYA
औरैया। गल्ला मंडी में चल रही मतगणना के दौरान दिबियापुर विधानसभा सीट को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जीतने वाले प्रत्याशी का नाम घोषित किए जाने में हुई देरी के कारण मतगणना परिसर के बाहर मौजूद सपा व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बैरियर लगाकर सपाइयों को आगे बढ़ने से रोका गया। इस पर सपाई सड़क पर धरने में बैठ गए। उनका आरोप था कि जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के साथ मिलकर दिबियापुर सीट भाजपा के पक्ष में कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र औरैया सदर, दिबियापुर व बिधूना की सीटों की मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर पूरे दिन शांति का माहौल रहा। लेकिन शाम होते-होते माहौल गर्म होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत व सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के बीच कांटे की टक्कर होने के चलते जिला प्रशासन को भी परिणाम घोषित करने में काफी समय लग गया।
इस बीच भाजपा प्रत्याशी के जीतने की अफवाहों के चलते सपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। वह हंगामा करने लगे, देखते ही देखते मतगणना स्थल से थोड़ी ही दूर पर भारी संख्या में सपाई एकत्रित हो गए। इसमें महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
इस दौरान आक्रोशित सपाइयों ने प्रदीप यादव की जीत के बाद प्रमाण पत्र न दिए जाने को लेकर बवाल मचाया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरियर लगाकर सपाइयों को आगे बढ़ने से रोका।
यह देख सपाई सड़क पर धरने देकर बैठ गए। आक्रोशित सपाइयों का कहना था कि हर हाल में अपना हक लेकर ही जाएंगे। इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़ा। इधर जिला प्रशासन की ओर से लगभग डेढ़ घंटे बाद स्थिति का आकलन कर प्रदीप यादव को विजेता घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष से सपाइयों की हुई धक्का-मुक्की
दिबियापुर भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह ने मतगणना स्थल से बाहर आकर प्रदीप यादव के जीतने की जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा को जानकारी दी। इस पर जिलाध्यक्ष तत्काल जिलाधिकारी से मिलने की बात कहकर मतगणना स्थल की तरफ आगे बढ़े।
यह देख धरने पर बैठे सपाई खड़े हो गए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को मतगणना स्थल की तरफ जाने से रोक लिया। हालांकि इस बीच जिलाध्यक्ष और सपाइयों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मामला बिगड़ते देख भाजपा जिलाध्यक्ष को समझाकर वहां से हटाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
सदर सीट जीतने पर भाजपाइयों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई खुशी
भाजपाइयों में एक ओर दिबियापुर सीट के हारने का गम तो दूसरी तरफ औरैया सदर सीट जीतने की खुशी दिखाई दी। जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से सदर प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया की जीत की घोषणा की गई। खुशी में भाजपाई अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर नाचे।
हार के बाद भाजपा प्रत्याशी के चेहरे का उड़ा रंग
दिबियापुर सीट का परिणाम जानने के बाद भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत अपने एजेंटों के साथ मतगणना स्थल छोड़कर बाहर जा रहे थे। उनकी नजर पत्रकारों पर पड़ी, तो वह दूसरे रास्ते से बाहर जाने लगे। इस पर पत्रकारों ने उन्हें आवाज लगाकर रोककर सवाल दाग दिए। जवाब देने के दौरान लाखन सिंह ने बताया कि उनकी ओर से की गई गणना में वह सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव से 470 वोटों से पीछे हैं। अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी के चेहरे के रंग उड़े हुए थे।
नियमों को धता बता मतगणना स्थल पर पहुंचे सांसद
गल्ला मंडी परिषद में बनाए गए मतगणना स्थल पर नियमों को धता बताते हुए दिबियापुर विधानसभा सीट का परिणाम घोषित होने से पहले ही जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया भी मतगणना स्थल के अंदर पहुंचे। इसको लेकर लोगों में खासी चर्चा रही।

जीत के जश्न में आधा घंटे हाईवे रहा जाम
औरैया। कड़े संघर्ष के बाद दिबियापुर सीट पर काबिज होते ही सपाइयों में जमकर उत्साह दिखाई दिया। उत्साहित सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर हाईवे पर एकत्रित हो गए। जिसके चलते दोनों तरफ जाम लग गया। हाईवे जाम होते देख मौजूद पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी मुश्किल से सपाइयों को हाईवे से हटाया। इसके चलते लगभग आधा घंटे बाद जाम खुल सका। तब जाकर पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे करके गंतव्य को रवाना कराया।

फोटो10एयूआरपी 61- भाजपा प्रत्याशी की हार की जानकारी पर सड़क पर धरने पर बैठकर आक्रोश जताते भाजपाई । स?

फोटो10एयूआरपी 61- भाजपा प्रत्याशी की हार की जानकारी पर सड़क पर धरने पर बैठकर आक्रोश जताते भाजपाई । स?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed