फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,The secret of EVMs will open today, the crown of three in 33 heads

आज खुलेगे 33 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,The secret of EVMs will open today, the crown of three in 33 heads
फोटो09एयूआरपी 20- मतगणना स्थल पर काउंटिंग के लिए लगी टेबिल कुर्सी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। प्रदेश में किसी सरकार बनेगी, यह आज मतगणना के बाद तय हो जाएगा। इसके साथ ही जिले में किसके सिर पर ताज सजेगा। इसका भी फैसला ईवीएम का राज खुलने से होगा। फिलहाल जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। जिनमें से तीन के सिर पर यह ताज सजना है।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। जिले के 1017707 मतदाताओं में 620618 मतदाताओं ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के 33 प्रत्याशियों का जो भाग्य 20 फरवरी को मतदान करके ईवीएम में कैद किया था।
विज्ञापन

आज उसका राज खुलेगा। मतदान प्रक्रिया में जिले के 285579 पुरुषों, 355032 महिलाओं के साथ 7 थर्ड जेंडर ने मतदान किया था। इसमें किसकी किस्मत चमकेगी और कौन होगा निराश इसको लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक प्रत्याशी मतगणना की तैयारी में जुटे रहे। उन्होंने टेबल वार अपने एजेंटों के नाम तय कर उनके फोटो आदि ब्योरा जुटाने के साथ ही उनके पास बनवा लिए हैं।
सुबह सात बजे से मतगणना एजेंट मतगणना स्थल पर बने मंडी परिसर में प्रवेश कर लेंगे। इसके बाद उन्हें मतगणना समाप्त होने के बाद ही बाहर आने दिया जाएगा।
बिधूना विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी का नाम
रिया शाक्य भारतीय जनता पार्टी
रेखा वर्मा सपा
गौरव रघुवंशी बसपा
सुमन व्यास कांग्रेस
अमरीप किसान मजदूर बेरोजगार संघ
जितेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी
अखिलेश निर्दलीय
संजीव कुमार जन अधिकार पार्टी
शिवम पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष
राम सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
नवीन कुमार निर्दलीय
विधानसभा दिबियापुर
प्रत्याशी पार्टी
लाखन सिंह राजपूत भाजपा
प्रदीप कुमार यादव सपा
अरुण कुमार बसपा
मनोज कुमार कांग्रेस
गोपाल स्वरूप गांधी किसान मजदूर बेरोजगार संघ
अंकिता आम आदमी पार्टी
लाखन सिंह निर्दलीय
आश्रित प्रकाश दर्शन निर्दलीय
ओम प्रकाश राजपूत जन अधिकार पार्टी
धीरेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी
साधना सबका दल यूनाइटेड
विधानसभा औरैया
प्रत्याशी पार्टी
गुडिय़ा कठेरिया भाजपा
जितेंद्र कुमार सपा
रवि शास्त्री बसपा
सरिता कांग्रेस
विनय गौतम आजाद समाज पार्टी
मोहर सिंह अंबाडी बहुजन मुक्ति पार्टी
अनिल कुमार निर्दलीय
जयवीर सिंह निर्दलीय
सुनीता देवी आम आदमी पार्टी
शनि गौतम निर्दलीय
सतीश चंद्र निर्दलीय
विधानसभा बार पड़े मतों का ब्योरा
विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता - पड़े मत - प्रतिशत
बिधूना - 363573 - 227268 - 62.51
दिबियापुर - 322286 - 199100 - 61.78
औरैया - 331848 - 194250 - 58.54
---------------------------------------
कुल - 1017707 - 620618 - 60.98
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed