{"_id":"62376a65284edc281d2c0e58","slug":"auraiya-news-the-butt-of-the-gun-hit-on-the-young-man-s-head-saifai-referred-auraiya-news-knp686547951","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर पर मारी तमंचे की बट, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के सिर पर मारी तमंचे की बट, सैफई रेफर
विज्ञापन
अछल्दा। पुरानी रंजिश में एक युवक को दो लोगों ने पीटा। उसके विरोध करने पर सिर पर तमंचे की बट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
शोरगुल सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के गौतला गांव निवासी दिनेश कुमार किसान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बेटा गौरव शनिवार शाम को गांव में भंडारा खाने गया था।
जहां से घर लौटने समय रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के कुलदीप व सुखानी ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रोका और गाली-गलौज की।
जब बेटे ने विरोध जताया तो दबंगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंगों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। वह मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। यह देख आरोपी युवक फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजन बेटे को घायलावस्था में अछल्दा सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायल को सैफई रेफर कर दिया। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल का इलाज सैफई में चल रहा है।