फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Students will get pure water in council schools

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 03 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Students will get pure water in council schools
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग अब साल में दो बार स्कूल परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता की जांच कराएगा। इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र संचारी रोगों से दूर रहेंगे। पेयजल की जांच का कार्य अप्रैल माह के अंतिम माह से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1265 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 30 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में हैंडपंप लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इन हैंडपंपों के पानी की जांच नहीं होती है। इस कारण यह पता नहीं लगता है कि बच्चे जो पानी पी रहे हैं। वह पानी शुद्ध है या अशुद्ध। ऐसे में कई बार बच्चे अशुद्ध पानी पीने से संचारी रोगों के चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को संचारी रोगों से बचाने के लिए शासन एवं शिक्षा विभाग ने साल दो बार परिषदीय विद्यालयों में लगे हैंडपंपों के पानी की जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच में नलों का पानी सभी मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो हैंडपंपों को सही कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रिबोरिंग या उसे दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा।

बोले जिम्मेदार
परिषदीय विद्यालयों में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की जांच कराई जाएगी। इसके लिए पानी की जांच करने वाली टीमें विद्यालयों में जाएगी, जांच रिपोर्ट कार्यालय व सभी विद्यालयों में उपलब्ध रहेंगी। - चंदना राम इकबाल यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed