फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Seeing a profitable deal, selling wheat in the market

फायदे का सौदा देख मंडी में बेच रहे गेहूं, सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Seeing a profitable deal, selling wheat in the market
फोटो 07 एयूआरपी -35 - मंडी में आढ़त के बाहर लगे गेहूं के ढेर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए भले ही जिले में सरकारी तौर पर 65 खरीद केंद्र खोले गए हैं, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इनमें खरीद की बोहनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

उधर किसान फायदे का सौदा देख मंडी में नकद गेहूं बेच रहे हैं। मंडी आढ़तों पर जहां तमाम झंझट से बचने के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं क्रय केंद्रों पर खरीद करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर की गल्ला मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन करीब 200 से 250 क्विंटल गेहूं मंडी पहुंच रहा है। मंडी में गेहूं का भाव 2040 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। ऐसे में बाजार मूल्य समर्थन मूल्य से अधिक होने के कारण किसान सीधे आढ़ती को अपनी उपज बेच रहे हैं।
मंडी में करीब 250 पंजीकृत आढ़ती हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते गेहूं के दामों में वृद्धि मुख्य कारण बताया जा रहा है। दोनों देश गेहूं के मुख्य निर्यातक देश हैं।
ऐसे में गेहूं के दाम इस बार और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र सभी तैयारियों के साथ खुले चुके हैं, लेकिन किसी भी केंद्र पर अभी तक बोहनी नहीं हुई है। इसके पीछे किसान तमाम झंझट से बचने और आढ़तों पर नकदी का सौदा होना बता रहे हैं।

बोले जिम्मेदार
जिले में गेहूं की बुवाई विलंब से हुई थी। इसके चलते गेहूं की कटाई देर से शुरू हुई है। 15 अप्रैल के बाद क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होने की संभावना है। अभी किसान पंजीकरण करा रहे हैं। - सुधांशू शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

फोटो 07 एयूआरपी -36 - खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 07 एयूआरपी -36 - खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed