Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,panchyat chunav,namankan

11246 उम्मीदवारों ने कराए नामांकन

Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,panchyat chunav,namankan
फोटो-15एयूआरपी-5- नामांकन के लिए ब्लाक में लगी भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। दूसरे दिन भी ब्लाक मुख्यालयों तथा कलक्ट्रेट पर नामांकन करने को भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 5200 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पहले दिन 6064 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। दोनों दिन में कुल 11246 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने को ताल ठोकी है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आठ बजे से देर शाम तक नामांकन पत्र जमा करने का काम चला है। मंगलवार को पहले दिन जिले में 6046 लोगों ने प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराया था। जिसमें प्रधान पद के 3690, क्षेत्र पंचायत के लिए 1697, ग्राम सदस्य के 484 तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 175 लोगों ने नामांकन कराए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को अंतिम दिन नामांकन के लिए प्रत्याशियों की जिला मुख्यालय ककोर व ब्लाकों में भीड़ रही। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच पहले जांच कराई गई फिर नामांकन दाखिल करने का मौका दिया गया। डीएम सुनील वर्मा ने नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी है कि संक्रमित व्यक्ति ठीक न होने तक प्रचार प्रसार व वोट नहीं मांगेगा। नियमों की अनदेखा कर उलंघन करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के नामांकन-102
ब्लाक- प्रधान- क्षेत्र पंचायत सदस्य- ग्राम पंचायत सदस्य
औरैया 284 218 574
भाग्यनगर 193 108 445
अजीतमल 182 154 626
एरवाकटरा 133 167 493
सहार 216 162 439
बिधूना 169 149 478
कुल 1177 958 3065

फोटो-15एयूआरपी-46 नामांकन कराने पहुंची प्रत्याशियों की भीड़

फोटो-15एयूआरपी-46 नामांकन कराने पहुंची प्रत्याशियों की भीड़- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed