फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Mohit got second place in the state in Para Sports Championship

पैरास्पोर्टस चैम्पियनशिप में मोहिन ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Mohit got second place in the state in Para Sports Championship
फोटो-17एयूआरपी-25 कोच के साथ मौजूद मोहित परमार (लाल टीशर्ट में)। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। राज्यस्तरीय पैरा स्पोर्ट्स में 1500 मीटर दौड़ में औरैया के जहरौलिया गांव निवासी मोहित परमार ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोग खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

12 व 13 मार्च को गाजियाबाद के जनहित कॉलेज में राज्यस्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें 5000 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें 1500 मीटर दौड़ जहरौलिया गांव निवासी मोहित परमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान हासिल करने पर मोहित परमार को सिल्वर मेडल मिला। उनके कोच डा.सत्यपाल ने बताया कि मोहित परमार का दायां हाथ थोड़ा कमजोर है, लेकिन इनका हौसला कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 20 से 30 मार्च तक भुवनेश्वर में होगी। मोहित का कहना कि अर्जुन अवार्ड विनर रामकरन सिंह व शशांक मिश्रा की मदद से वह गाजियाबाद पहुंचे।

कोच ने दिल्ली में नेहरू स्टेडियम में अभ्यास कराया। कड़ी मेहनत से उन्हें प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल हुआ है। अब वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed